चूरू

2 ट्रकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत:1 ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर हालत में हिसार रेफर; एनएच-52 पर लुटाना पूर्ण के पास हादसा

जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर स्थित गांव लुटाना पूर्ण के पास शुक्रवार दोपहर फोरलेन पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर की मौत और एक गंभीर घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद हिसार ले जाया गया। दुर्घटना में एक ट्रक का हिस्सा ही अलग हो गया। ट्रक में फंसे ड्राइवर को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग करवाकर लगभग एक घंटे बाद सड़क पर लगा जाम खुलवाया। हादसे की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का मौका निरीक्षण किया। राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि पजाब के मोहब्बतपुरा निवासी दर्शन सिंह (55) अपने ट्रक में झाड़ भरकर पंजाब की तरफ जा रहा था। मगर सामने से रोंग साइड से एक ट्रक ड्राइवर ट्रक को तेज गति से चलता हुआ लाया और पंजाब की ओर जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक ड्राइवर दर्शन सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर सुबेसिंह ट्रक में फंस गया, जिसे पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। घायल को गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद हिसार ले जाया गया। शुक्रवार शाम तक घटना का राजगढ़ पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago