चूरू

कुंड में गिरने से युवक की मौत:पीने के लिए निकाल रहा था पानी, 3 महीने पहले हुई थी शादी

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के कनवारी गांव के पास खेत में बने कुंड में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को रतनगढ़ के जालान अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

रतनगढ़ थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि कनवारी निवासी महावीर प्रसाद मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका चाचा का लड़का मनरूप मेघवाल (22) सुबह कृषि कार्य करने के लिए खेत गया था। मनरूप खेत में बने कुंड से पीने के लिए पानी निकाल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से मनरूप कुंड में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से मनरूप की मौत हो गई। मृतक की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago