चूरू की सदर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में फरार चल रहे वांछित आरोपी को राजगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिससे पुलिस चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मोमासर डूंगरगढ़ निवासी अशोक कुमार जाट (23) पर चोरी का मामला दर्ज था। वह काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इससे पहले से अशोक कुमार जाट के साथी झुंझुनूं बुडाना निवासी राहुल बाल्मिकी को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ के दौरान चोरी की अधिकतर वारदात में अशोक कुमार के साथ होना बताया। गिरफ्तार चोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राहुल और अशोक कुमार चोरी की वारदात को साथ में अंजाम देते थे। दोनों शातिर चोर वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी करते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय अशोक कुमार बाहर ध्यान रखता और राहुल चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को राजगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको रिमांड पर लिया गया है। शातिर चोर को पकड़ने वाले टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह शेखावत और धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार करने में कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र ने अहम भूमिका निभाई।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…