Uncategorized

CHURU में बनेगा कृषि कॉलेज, प्रिंसिपल सहित 30 कार्मिक लगाने के लिए मिली मंजूरी

चूरू सहित प्रदेश में तीन जगह जल्द ही एग्रीकल्चर कॉलेज भवन बनेंगे। प्रत्येक कॉलेज भवन निर्माण के लिए 8.80 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। ये कॉलेज चूरू, कुम्हेर-डीग एवं जमवारामगढ़-जयपुर में शुरू होने हैं। इसकी बजट में घोषणा हुई थी। इतना ही नहीं राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों में प्राचार्य 30 पदों के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

भास्कर में 8 सितंबर को समाचार-चूरू के एग्रीकल्चर कॉलेज में इस साल क्लास शुरू होना मुश्किल। क्योंकि तीन काउंसलिंग में भी सीट अलॉट नहीं प्रकाशित हुआ। इसके बाद 25 सितंबर को राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया, जिसमें साफ कहा कि सोसायटी के तहत कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नए कॉलेजों में विद्या संबल मॉडल पर विषय विशेषज्ञों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाए।

इस बारे में कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक (आयोजना) डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय के जेट को-आर्डिनेटर एवं अकादमिक कॉलेज शिक्षा को पत्र लिखकर इसी सत्र में जल्द से जल्द नए कॉलेजों में सीटें अलॉट करने के लिए लिखा है। राजसेस के संयुक्त निदेशक से कहा है कि नए कॉलेज के नोडल से समन्वय स्थापित कर स्टाफ लगाने की व्यवस्था करें, वहीं नोडल कॉलेज प्राचार्य को प्रवेश प्रक्रिया शुरू के लिए कहा है। ऐसे में संभावना है कि इसी सत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज में क्लासें शुरू हो जाएगी।

^एग्रीकल्चर कॉलेज में संभवतया इसी सत्र से क्लास शुरू हो जाएगी। संयुक्त निदेशक का पत्र मिला है, जिसमें प्रवेश शुरू करने एवं 30 पदों की स्वीकृति जारी की गई है। सीटें अलॉट होने एवं राजसेस से स्टाफ लगाने के आदेश का इंतजार है।

-डॉ. रविंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, लोहिया कॉलेज, चूरू चूरू में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की 2024 के बजट में घोषणा हुई थी। इसके बाद से कॉलेज भवन के लिए जमीन चिह्नित करने का काम चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि निकटवर्ती खासोली गांव में कॉलेज भवन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई। प्रस्ताव भेजने का काम कलेक्टर कार्यालय में लंबित है। बता दें कि उक्त जमीन कृषि विभाग की है। इस जमीन को लेने के लिए पहले संबंधित विभाग की स्वीकृति ली जाएगी, इसके बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। इधर, जब तक कॉलेज भवन का निर्माण होगा, तब तक लोहिया कॉलेज में एग्रीकल्चर कॉलेज की क्लासें चलेगी। लोहिया कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजु शर्मा ने बताया कि इसके लिए डॉ. रविंद्र कुमार को कृषि कॉलेज संंचालन का नोडल नियुक्त किया गया है। एग्रीकल्चर कॉलेज के लिए इन 30 पदों की मिली स्वीकृति : एग्रीकल्चर में प्राचार्य, 2 उपप्राचार्य, 10 सहायक आचार्य, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, निजी सहायक, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, फार्म मैनेजर के एक-एक, प्रयोगशाला सहायक 3, कृषि पर्यवेक्षक, वाहन चालक, मशीन मैन के एक-एक एवं 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद होंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago