चूरू

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में 30 नवम्बर कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

चूरू। राजस्थान सरकार की ओर से बजट वर्ष 2024-25 में चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों के लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2024 की घोषणा की गई है। योजना में प्रदेश में 2000 विशेष योग्यजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरण की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2024 के अन्तर्गत इच्छुक पात्र विशेष योग्यजन 30 नवंबर तक ऑनलाईन आवेदन अपनी एस.एस.ओ. आई.डी. पर उपलब्ध ‘एसजेएमएस डीएसएपी के माध्यम से कर सकते हैं। योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन हेतु अध्ययनरत प्रमाण पत्र या रोजगार मे लगे होने का प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो, आधार, जन आधार, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन पीपीओ, जन्म प्रमाण पत्र अथवा कक्षा-10 की अंक तालिका, गत 8 वर्षों में आवेदक द्वारा भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजनान्तर्गत मोटराईज्ड ट्राई साईकिल/स्कूटी वाहन प्राप्त नहीं किये जाने का शपथ पत्र व ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाईन है। ऑफलाईन आवेदन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इच्छुक पात्र विशेष योग्यजन निर्धारित समयावधि में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी एवं दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट (www.dsap.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago