हरियाणा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिसार में रैली को संबोधित किया। यहां मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई।
मोदी ने बिना नाम लिए नूंह के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की धमकी से जुड़े मामले का जिक्र किया। मोदी ने कहा- भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है।
कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भड़काने का काम कर रही है।
हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह तीसरी रैली है। इससे पहले वे 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र और 25 सितंबर को सोनीपत के गोहाना में रैली कर चुके हैं। चुनाव काे लेकर फरीदाबाद में उनकी चौथी और आखिरी रैली होगी।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…