चूरू

भोजासर बड़ा में जमीनी विवाद मारपीट में घायल बद्रीदास की मौत;परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,

भोजासर बड़ा में जमीनी विवाद  मारपीट में घायल बद्रीदास की मौत

सरदारशहर.उपखंड के अन्तर्गत भानीपुरा थाने के भोजासर बड़ा गांव कुछ लोगों द्वारा 16 सितम्बर को जमीन विवाद में की गई मारपीट में घायल बद्री दास स्वामी की इलाज के दौरान जयपुर में 29 सितम्बर को मौत हो गई। परिजनों ने शव को सरदारशहर अस्पताल  की मोर्चरी में रखवाया है। इस मामले में जुड़े हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग को लेकर लोग राजकीय स्थान के आगे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पर स्वामी समाज के नेता एडवोकेट सीताराम स्वामी ने बताया कि इस तरीके से जमीनी विवाद को लेकर किसी व्यक्ति की हत्या करना घोर अपराध है ऐसे आरोपियों को अगर समय रहते हुए पुलिस ने जल्द नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मामले में बद्री दास स्वामी के पुत्र शंकर दास स्वामी ने पुलिस को सूचना देकर जयवीर पुत्र खुबीराम जाट, गोपाल पुत्र मेवाराम जाट निवासी शेखसर व अन्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। कुछ ही देर में भानीपुरा पुलिस सरदारशहर पहुंचने वाली है। इधर राजकीय अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतक के परिजनों का जमावड़ा लगा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago