Uncategorized

अजमेर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की:अपराध और महंगाई चरम पर

भाजपा सरकार के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो गई। कांग्रेसियों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि राजस्थान में पिछले 10 महीने से भाजपा की सरकार है।

प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और महंगाई चरम पर है। 10 साल में भाजपा के द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हुए हैं। प्रशासन भी भारतीय जनता पार्टी के एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। इस पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगना चाहिए। हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान में भी डीजल-पेट्रोल के भाव होने चाहिए।

राजस्थान में जो भी घटनाएं हो रही है वह शर्मनाक बात है। इस तरह की कभी स्थिति देखने को पहले नहीं मिली थी। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर आज प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।

पूर्व विधायक गोपाल बाहेती ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा सभी जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए हैं। सरकार से यही मांग है कि सड़क, पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की गई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

तेंदुलकर ने रील शेयर की, उस सुशीला की रियल स्टोरी:कच्चा मकान, चूल्हे पर खाना, वीडियो के बाद इतने लोग आए कि दूध-चीनी खत्म

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही ये लिखकर वीडियो शेयर किया। कुछ ही…

10 months ago

अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा:कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया, जिलेभर के कार्यकर्ता हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई…

10 months ago