जयपुर

खड़गे बोले-PM मोदी झूठों के सरदार:एक भी वादा नहीं निभाया, हरियाणा में सरकार के दोनों इंजन फेल हुए तो खट्‌टर को बदला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी झूठों के सरदार हैं। साल 2014 में सत्ता संभालने से पहले मोदी ने जो देशवासियों से वादे किए, उन्हें 10 साल के शासन के बाद भी नहीं निभाया। पूर्व में किसी प्रधानमंत्री ने झूठ नहीं बोला, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष बार-बार झूठ बोला है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल शासन किया। प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। इन्होंने हरियाणा के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए।

लोग आज भी हुड्डा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं, लेकिन वे (भाजपा) कभी वादे पूरे नहीं करते। भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये बातें चरखी दादरी में कहीं। वह यहां बाढड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। इससे पहले खड़गे 2 रैलियों में तबीयत खराब होने के चलते नहीं पहुंच पाए थे।

युवाओं को नौकरी देने का वादा नहीं निभाया ​​​​​​​बाढड़ा में रैली को संबोधित करने हुए खड़गे ने कहा कि कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेताओं का काला धन विदेश में है और अगर भाजपा की सरकार बनी तो उसे देश में वापस लाकर प्रत्येक देशवासी के खाते में 15 लाख डालूंगा। उनका यह वादा जुमला साबित हुआ। हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा भी मोदी ने नहीं निभाया।

डबल इंजन की सरकार पटरी पर एक जगह खड़ी उन्होंने कहा कि हरियाणा की बात करें तो 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही, जबकि अब तक 1.60 लाख स्थायी पद खाली पड़े हैं। खड़गे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के एक सिरे का दिल्ली तो दूसरे का चंडीगढ़ की तरफ खिंचाव है। डबल इंजन की सरकार इसके चलते पटरी पर एक ही जगह खड़ी हुई है।

खड़गे ने कहा कि भाजपा को जवान और किसान की अहमियत नहीं पता है। आरएएस और भाजपा में कोई किसान नहीं है और यही कारण है सरकार अंबानी व अडाणी जैसे उद्योगपतियों की मदद करती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago