Uncategorized

विधानसभा से पहले 4 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज:मनोज भारती बने पहले अध्यक्ष, PK ने कहा- विधायक-सांसद बनकर भी काम नहीं किया तो हटाएंगे

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की एंट्री हो चुकी है। बुधवार को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने जन सुराज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। एससी समुदाय से आने वाले मनोज भारती को जन सुराज का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

पीके ने उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा कि ‘भारती को इसलिए अध्यक्ष नहीं चुना गया कि वे दलित समुदाय से हैं, बल्कि इसलिए चुना गया है, कि वे काबिल हैं और दलित समुदाय से भी आते हैं।

4 देशों में राजदूत रहे मनोज भारती मधुबनी के हैं। पीके ने जैसे ही उनका नाम अनाउंस किया उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। पूर्व IFS अफसर मनोज भारती का कार्यकाल मार्च तक रहेगा। इसके बाद अध्यक्ष चुनने को लेकर फिर चुनाव होगा।

विधानसभा चुनाव से पहले 4 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज

प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि 2025 तक नहीं रुकना है। 2024 में ही बिहार की दूसरी पार्टियों का हिसाब कर दिया जाएगा। नवंबर 2024 में बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट पर जन सुराज पार्टी अपने कैंडिडेट उतारेगी।

जो नेता काम नहीं करेगा उसे हटा देंगे

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘पार्टी में जन प्रतिनिधियों के लिए वापसी का अधिकार (राइट टू रिकॉल) लागू होगा। अपेक्षा पर खरे नहीं उतरने वाले लोग वापस होंगे। पार्टी टिकट देने के पहले सभी से शपथ पत्र लेगी। अगर कैंडिडेट जीत जाता है तो उसकी विधानसभा में जन सुराज के एक तिहाई संस्थापक सदस्य अगर उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो वोटिंग होगी। मतदान में हारने के बाद शपथ पत्र के मुताबिक उसे इस्तीफा देना होगा।’

पढ़ाई, रोजगार और पेंशन का वादा

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘अगर हमारी सरकार बनी तो हम बच्चों की क्वालिटी एजुकेशन पर जोर देंगे। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों को हर महीने 2 हजार रुपए पेंशन मिलेगा।’

इतनी जोर से जय बिहार बोलिए कि बच्चों को गाली देने वालों तक पहुंचे

प्रशांत किशोर ने जय बिहार का नारा लगवाते हुए कहा कि ‘आप सभी को ‘जय बिहार’ इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह एक गाली जैसा ना लगे।

आपकी आवाज दिल्ली और बंगाल तक पहुंचनी चाहिए, जहां बिहार के छात्र हैं। इसे तमिलनाडु और मुंबई तक पहुंचना चाहिए, जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटा गया।’

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago