Sports

भारत ने टी-20 स्टाइल में जीता कानपुर टेस्ट:2 दिन में मैच पलटा; 34.3 ओवर में 285 रन बनाए

भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच और अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट दी।

भारत-बांग्लादेश मैच का स्कोरकार्ड

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago