हरियाणा

सिरसा में फोन, वायरलेस और कौडलेस पर पाबंदी, प्राधिकृत मीडिया कर्मियों का प्रवेश

हरियाणा के सिरसा जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकता। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश दिया गया है।

तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को छूट

जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन के अलावा वायरलेस व कौर्डलेस पर भी पाबंदी रहेगी। अगर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी व कानून व्यवस्था पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग ने आदेश में छूट दी है। आयोग के पर्यवेक्षकों और पोलिंग पार्टी पर भी ये आदेश लागू नहीं होंगे।

वोटिंग कंपार्टमेंट में जाने की नहीं अनुमति

वहीं मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी से अनुमति लेकर केवल प्राधिकृत मीडिया कर्मी मतदान केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें वोटिंग कंपार्टमेंट में और उसके आसपास जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी हाल में मतदान की प्रक्रिया की गोपनीयता को भंग नहीं किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर मीडिया कर्मियों के प्रवेश को लेकर भी निर्देश जारी किए गए है।

प्राधिकृत पत्र जारी किए

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की प्रेस कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को निर्वाचन आयोग, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक की ओर से प्राधिकृत पत्र जारी किए गए हैं। मतदान के दौरान केवल प्राधिकृत पत्रों को पीठासीन अधिकारी को दिखाकर ही मीडिया कर्मी मतदान केंद्र के अंदर जा सकेंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago