जयपुर

जयपुर में 6 लाख की मांगी फिरौती:सरिए से जमकर पीटा, कार में पटक ले गए; तलाश में जुटी पुलिस टीम

जयपुर में एक कॉलेज छात्र को किडनैप कर 6 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सरिए से जमकर उसके साथ मारपीट की। मुंह में कपड़ा ठूंसकर कार में पलट कर किडनैप कर ले गए। कॉलेज छात्र को छोड़ने के बदले पिता को मैसेज कर 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी। खोह नागोरियान थाने में किडनैप कॉलेज छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

SI भवानी सिंह ने बताया- दूनी टोंक निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खोह नागोरियान इलाके में उनका 23 साल का बेटा किराए से रहकर कॉलेज में पढ़ रहा है। 30 सितम्बर को शाम करीब 7:30 बजे गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक पर क्लासमेट के साथ निकला था। इन्द्रा गांधी नगर में पीछे से तेज गति से अल्टो कार ने बाइक को आगे लगाकर रोक लिया। कार में बैठे चार-पांच बदमाशों ने नीचे उतरते ही लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दोनों को जमकर मारपीट कर बेहोशी की हालत में कर दिया। क्लासमेट को रोड पर गिरे छोड़कर बेटे को उठाकर कार में पटक लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बदमाश उसका किडनैप कर ले गए। किडनैपर्स ने बेटे को छोड़ने की एवज में 6 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की। मोबाइल पर मैसेज भेजकर 6 लाख रुपए की फिरौती मांग गई है। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित ने किडनैप कर बेटे को छोड़ने की एवज में फिरौती मांगने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर किडनैप कॉलेज छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago