अजमेर

सरपंच के बेटे से मारपीट कर पैर तोड़े:अलवर से जयपुर रैफर, पूर्व सरपंच के परिवार पर लगाया आरोप

महिला सरपंच के 52 साल के बेटे पर पूर्व सरंपच के परिवार ने हमला कर दिया। मारपीट कर पैर तोड़ दिए। घायल और उसके परिजनों ने गोली मारने का भी आरोप लगाया है। घायल को अलवर से जयपुर रैफर किया गया है। घटना अलवर के कठूमर के बहतूकला थाना क्षेत्र के टोडा गांव की है।

बहतूकला थाना क्षेत्र के ASI सहजाद ने बताया- टोडा गांव में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे सरपंच के बेटे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सरपंच का बेटा केदार बुधवार रात को गोपालपुरा की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी को रोककर मारपीट की गई। उसके बाद केदार को हरीपुरा की तरफ ले गए। वहां ले जाकर पैर तोड़ दिए। इसके बाद गोली भी मारी है।

आरोपी परिवार पूर्व सरपंच सुरेश का बताया गया है। घायल केदार को अलवर रैफर किया गया था लेकिन रात को ही उसे जयपुर भेज दिया गया। अब जयपुर में जाकर पर्चा बयान लिया जाएगा। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों की पुरानी रंजिश है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago