चूरू

गांव के सार्वजानिक स्थानों पर किया श्रमदान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

चूरू। घांघू गांव में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गांव के सार्वजनिक चौक और गलियों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के संदेश के साथ मनाई गई। इस मौके पर सरपंच विमला देवी दर्जी ने कहा कि ग्राम पंचायत घांघू में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत में सार्वजानिक स्थानों पर साफ-सफाई की जा रही है और गांव के लोगों को भी साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांव के सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएं और गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में अपना  योगदान दें। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घांघू, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के आगे और चूरू जाने वाली मुख्य सड़क पर साफ-सफाई की गई। गांव के सार्वजनिक चौक पर जमा मिट्टी को हटाया गया।

इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, ग्राम पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश मीणा, घांघू सीएचसी की डॉ ज्योति मीणा, पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश आर्य, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष भार्गव, वरिष्ठ पशुधन सहायक हुकमचंद यादव, जीएनएम शिवकुमार जांगिड़, प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल, वरिष्ठ नसिर्ंगकर्मी सतबीर भाकर, सलीम मिस्त्री, सुरेश कुमार, महेश कुमार, सुभाषचंद्र, नवरत्न दर्जी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago