राजस्थान

लेपर्ड पर कॉन्स्टेबल ने किया फायर:ग्रामीण ने लाठी घुमाकर और चिल्लाकर बचाई जान, बचकर भागा

उदयपुर के गोगुंदा लेपर्ड के हमले की घटना लगातार जारी है। लेपर्ड ने आज भी एक ग्रामीण पर हमला किया। गनीमत रही कि ग्रामीण बच गया। वहीं सर्च टीम को बुधवार रात लेपर्ड दिखा। टीम ने लेपर्ड के सामने आते ही फायर किया लेकिन वह भाग गया।

गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया- उनके थाने से दो शूटर दिन में और दो रात में वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान में लगे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि वे खुद भी हाथ में पिस्टल लिए पहाड़ी और जंगलों में घूम रहे हैं। लेपर्ड ने आज मोडी ग्राम पंचायत के काकण का गुड़ा गांव में ग्रामीण मोहनलाल पुत्र कालूलाल पर आज सुबह 11 बजे हमले की कोशिश की। ग्रामीण के पास लकड़ी थी, जिसे घुमाते हुए ​वह चिल्लाया। इतने में लेपर्ड भाग गया।

सर्च टीम का लेपर्ड से आमने-सामना लेपर्ड को दिखते शूट करने वाली टीम लगातार जंगल में उसकी तलाश कर रही है। लेपर्ड का बुधवार रात 10 टीम से आमना-सामना भी हुआ। इस दौरान कॉन्स्टेबल प्रदीप चौधरी पर हमले की कोशिश की। कॉन्स्टेबल ने लेपर्ड पर दो राउंड फायर किया। इतने में लेपर्ड ने अंधेरे में भाग निकला। सर्च अभियान में शामिल अन्य सदस्यों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

जहां फायर किए, वहां दो दिन पहले महिला को मारा डाला था कॉन्स्टेबल ने लेपर्ड पर जिस जगह फायर किए। वहीं दो दिन पहले एक सितंबर को सुबह 8 बजे लेपर्ड ने महिला को मार डाला था। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास दो पिंजरे लगाए हैं। जिनमें भोजन के रूप में मांस रखा गया है। लेपर्ड का यहां खासकर रात के समय मूवमेंट देखा जा रहा है। ऐसे में इस एरिए में टीम पूरी तरह से अलर्ट है। इधर, लगातार हमलों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया- लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए है। गांव वालों को जरूरी काम से ही बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago