जयपुर

भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र: भागवत:सामर्थ्यवान व बलशाली बनाना है, नित्य शाखा से ही योग्य स्वयंसेवक बनेंगे

churu राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है, उसको और उन्नत, सामर्थ्यवान और बलशाली बनाना है। उन्होंने शाखा से समाज को जोड़ने के विषय में सूत्र बताते हुए कहा कि अपरिचित से परिचय बढ़ाना, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को स्वयंसेवक बनाना चाहिए। नित्य शाखा से ही समाज के लिए योग्य स्वयंसेवक निर्मित होंगे। भागवत ने चार दिवसीय बारां प्रवास के दौरान यह बात कही।

भागवत प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह बारां शहर के मांगरोल रोड स्थित प्राचीन प्यारेराम जी मंदिर के देवदर्शन के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर दर्शन के बाद इसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। महंत ने बताया कि मंदिर का इतिहास तीन शताब्दी पुराना है। जहां महंत प्यारेरामजी ने अनंत भगवान की प्रतिमा स्थापित कर तीन परकोटे वाले विशाल मंदिर का निर्माण करवाया था ।

भागवत ने देव दर्शन के बाद परिसर में नित्य लगने वाली शिव मंदिर तरुण व्यवसायी शाखा में स्वयंसेवकों के साथ एक घंटे के निश्चित कार्यक्रमों में भाग लिया। शाखा के सभी स्वयंसेवकों ने शारीरिक कार्यक्रम, व्यायाम योग, प्रहार, सूर्य नमस्कार, खेल के बाद बौद्धिक कार्यक्रमों में सांघिक सुभाषित, अमृतवचन और गीत का गायन किया। जिज्ञासा समाधान में शाखा के स्वयंसेवकों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उतर देते हुए उन्होंने बताया कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है, उसको और उन्नत, सामर्थ्यवान, बलशाली बनाना है। उन्होंने शाखा से समाज को जोड़ने के विषय में सूत्र बताते हुए कहा कि अपरिचित से परिचय बढ़ाना, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को स्वयंसेवक बनाना चाहिए। नित्य शाखा से ही समाज के लिए योग्य स्वयंसेवक निर्मित होंगे।

शाखा के पश्चात मंदिर परिसर के बाहर स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया गया। आंवला, बिल्वपत्र व पीपल आदि प्रजाति के 51 पौधे लगाए गए। शाखा के स्वयंसेवकों ने पौधों की सार संभाल का संकल्प भी लिया। इसके बाद शाखा टोली के साथ बैठक हुई। उन्होंने टोली बैठक में शाखा के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। शाखा में होने वाले एक घंटे के नियमित कार्यक्रमों के विषय पर विस्तृत चर्चा भी की। वहीं, दोपहर संघ प्रमुख भागवत नगर पालिका कॉलोनी स्थित वरिष्ठ स्वयंसेवक पदाधिकारी कैलाश नामा के आवास पर भी पहुंचे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago