Uncategorized

किसानी की चाहत में करोड़ों का कर्ज चढ़ा:बताते हुए रोए; गिरकर दोबारा उठे तो लगातार फिल्में मिलीं

एक ऐसा एक्टर, जो एक्टिंग की दुनिया में ठीक-ठाक काम कर रहा था। साराभाई vs साराभाई जैसे सीरियल से उसे काफी प्रसिद्धि मिली। लाफ्टर रियलिटी शो का विनर भी बना। जीवन अच्छा चल रहा था, तभी चकाचौंध से दूर एक दिन खेती-बाड़ी करने का ख्याल आ गया। रेंट पर 20 एकड़ खेत ले लिया।

हालांकि, उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया। कभी बाढ़ आ गई तो कभी फसल जल गई। सारे पैसे डूब गए और करोड़ों का कर्ज चढ़ गया। जेब में दो से ढाई हजार रुपए बचे थे। जब लगा कि खेती-बाड़ी से कुछ होने वाला नहीं है, तब दोबारा फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।

हम बात कर रहे हैं एक्टर राजेश कुमार की। वैसे तो राजेश कुमार 1999 से ही टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन हाल के सालों में उन्हें वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री और ये मेरी फैमिली में देखा गया है। इसके अलावा वे फिल्म हड्डी, रौतू का राज और 27 सितंबर को रिलीज हुई बिन्नी एंड फैमिली में भी नजर आए।

शाम का वक्त था। हम निकल पड़े राजेश कुमार के घर। सबसे पहले उन्होंने चाय-पानी पूछा। थोड़ी बातचीत के बाद हमने इंटरव्यू शुरू किया। पूरे इंटरव्यू के दौरान राजेश कई बार भावुक हुए। कई बार उनका गला रुंधा, लेकिन जीवन के संघर्षों के बारे में उन्होंने अपनी बात रखनी जारी रखी।

राजेश कुमार की कहानी उन्हीं की जुबानी..

बचपन बिहार में बीता, वहां सरनेम लगाने से डरते थे राजेश कुमार ने सबसे पहले बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मेरी पैदाइश रांची की है, लेकिन मेरे जन्म के बाद परिवार बिहार के गया में शिफ्ट हो गया था। पांचवीं तक वहीं पढ़ाई हुई। फिर आगे की पढ़ाई के लिए परिवार पटना आ गया।

बिहार में जातिवाद इतना था कि हम अपना सरनेम भी लगाने से डरते थे। पिताजी ने मेरा नाम राजेश खन्ना रख दिया था। शायद वे राजेश खन्ना से काफी प्रभावित थे। वैसे मेरा असली नाम राजेश कुमार सिंह है। बिहार के माहौल को देखते हुए मुझे आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून भेज दिया गया।’

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago