Bollywood

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा:कहा- अचानक रिवॉल्वर चल गई, खून का फव्वारा निकल गया;

मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हॉस्पिटल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं।

गोविंदा ने घटना वाली रात का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता निकल रहा था। सुबह 5 बजे का टाइम था। मैं रिवॉल्वर साफ करने लगा। गलती से ट्रिगर चल गया।

मैं ऐसी अवस्था में था कि गोली सीधे मेरे पैर पर जा लगी। पैर से खून का फव्वारा बहने लगा। मैंने खुद से ही वीडियो रिकॉर्ड करके अपने डॉक्टर को भेज दिया। अब यही कहूंगा कि ऐसे मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसा किसी के साथ न हो, यही मनाऊंगा।

CM शिंदे और प्रशासन को धन्यवाद दिया गोविंदा ने आगे कहा- मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पुलिस प्रशासन, प्रेस और अपने सारे फैंस का धन्यवाद करता हूं। आप सभी की दुआओं की वजह से मैं ठीक होकर लौटा हूं। जहां-जहां मेरे लिए पूजा और दुआएं की गईं, मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

गोविंदा की पत्नी ने कहा- सर एक दम बढ़िया हैं इस दौरान गोविंदा के साथ उनका परिवार भी नजर आया। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सर एक दम बढ़िया हैं। उन्हें 12:30-1 बजे तक के बीच डिस्चार्ज किया जाएगा। मैं उन्हें लेकर आऊंगी। पैर में गोली लगने के कारण वो खड़े नहीं हो पाएंगे, लेकिन गाड़ी में बैठने के बाद में आपसे (पैपराजी) बात करवा दूंगी।

कुछ ही महीने बाद सर करेंगे डांस- सुनीता सुनीता ने आगे कहा, ‘इससे अच्छी बात क्या होगी कि मेरे पति ठीक होकर घर जा रहे हैं। सबके आशीर्वाद से, फैंस के प्यार से सर एकदम ठीक हो गए हैं। हर जगह पूजा प्रार्थना चल रहा है सर का। मैं कहना चाहूंगी कुछ महीने बाद सर डांस भी करने लगेंगे फिर से।

रिवॉल्वर को साफ करते हुए मिसफायरिंग हुई थी 1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा अपने घर में अकेले थे, तभी रिवॉल्वर रखते हुए मिसफायरिंग हो गई और गोली उनके पैर पर लग गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां सर्जरी के बाद एक्टर के पैर से गोली निकाली गई थी। जिस समय ये हादसा हुआ था, तब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा जयपुर में थीं। वो खबर सुनकर मुंबई लौट आई थीं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago