Top News

जयपुर समेत देशभर के 100 एयरपोर्ट को धमकी भरा मेल: सब जगह होगा बूम…बूम…बूम

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के 100 से अधिक एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल एयरपोर्ट पर CISF की ऑफिशियल आईडी पर करीब 1.21 बजे भेजा गया है। मेल में लिखा- दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से अकेले टक्कर लेते हैं। सब जगह होगा बूम…बूम…बूम।

एयरपोर्ट पर धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम ने एयरपोर्ट पर ऑपरेशन चलाकर सर्च किया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट थाने को भी शिकायत दी गई। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के साथ ही साइबर टीम भी जांच में जुट गई।

DCP (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया- शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पता चला कि एयरपोर्ट पर CISF की ऑफिशियल आईडी पर धमकी भरा मेल मिला है। जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के 100 से अधिक एयरपोर्ट पर धमकी भरा मेल किया गया है। अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया। एयरपोर्ट पर तैनात जवान, पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित CISF की टीम टर्मिनल-2 पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के साथ ही साइबर की टीमें मेल भेजने के बारे में जानकारी कर रही है।

ये लिखी मेल में धमकी

CISF की मेल पर भेजे धमकी भरे मेल में लिखा गया- याद रखना। दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से अकेले टक्कर लेते हैं। हमने सबको फ्रस्टेशन में डाल दिया है, रिजल्ट के लिए तैयार रहे। सब जगह होगा, बूम…बूम…बूम…बूम। ऑल द बेस्ट। इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। साइबर की टीमें मेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। साइबर की टीमें मेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

जयपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह की खबर कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह फैल चुकी है। 15 फरवरी को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था।

पिछले साल 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस बार भी जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago