जयपुर

जयपुर में हुक्का-बार पर छापेमारी, 25 लोग पकड़े:कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे

जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात हुक्का-बार पर छोपमारी की। एक कैफे में चल रहे हुक्का-बार में कार्रवाई कर नशा करते मिले मैनेजर सहित 25 लोगों को पकड़ा। कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का-बार का सामान जब्त किया है।

SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह फौजदार ने बताया- अजमेर रोड पर स्थित वेलेंसिटया कैफे में चल रहे हुक्का-बार पर छापेमारी की गई। मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11 बजे कैफे में पुलिस ने दबिश दी। कैफे में हुक्का-बार का संचालन करने के साथ कुछ लोग हुक्का पीकर नशा करते मिले। पुलिस ने मैनेजर तरुण शर्मा सहित 25 लोगों को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया है कि नशा करने के लिए कैफे में 600 रुपए में फीस ली जा रही थी। पुलिस ने नशा करते मिले 24 जनों को कोटपा एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने कैफे मैनेजर तरुण शर्मा को अरेस्ट किया। हुक्का-बार से मिले 21 हुक्के, 50 पाइप व कई फ्लेवर के बॉक्स जब्त किए गए है। रात करीब 11 बजे स्टार्ट हुई कार्रवाई देर रात 1:30 बजे तक चली।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago