राजस्थान

राजस्थान में अगले दो-तीन बढ़ सकती है गर्मी:हनुमानगढ़-गंगानगर, जैसलमेर-सीकर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से नीचे आया

राजस्थान में मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। जैसलमेर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

दिन के अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट शुक्रवार को दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है- राज्य में अगले दो-तीन दिन तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव होगा और दो-तीन दिन बाद दिन में गर्मी फिर से बढ़ेगी।

शुक्रवार को जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर से भी ज्यादा था। इन तीनों शहरों में कल दिन के तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गंगानगर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-पिलानी में 38.3, हनुमानगढ़ में 38, अलवर में 37.8, कोटा-बीकानेर में 37.5, फलोदी में 37.6, बारां में 36.9 और चित्तौड़गढ़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शहरों में रात में ठंडक बढ़ी, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया

राजस्थान में भले ही दिन में तेज गर्मी हो, लेकिन कुछ जगहों पर रात हल्की ठंडी होने लगी है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, डूंगरपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर समेत कई जिलों में कल रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान उदयपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक राज्य में 8 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। 6 अक्टूबर को हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से लगते एरिया अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल छा सकते है, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।

7-8 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने के साथ पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान समेत जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के जिलों में दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी तेज होने की संभावना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago