राजस्थान

क्रेन ने 13 साल की बच्ची को कुचला:चलती गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर, टायर ऊपर से निकला

चित्तौड़गढ़ पिता की दुकान पर जा रही 13 साल की बच्ची को क्रेन ने कुचल दिया। क्रेन का टायर बच्ची के ऊपर से निकल गया। टक्कर मारते ही ऑपरेटर क्रेन को चालू छोड़कर भाग गया। ऐसे में क्रेन पीछे होते हुए वापस बच्ची के ऊपर निकलता, उससे पहले ही लोगों ने उसे खींच लिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में हुआ।

डाबी थाना हेड कॉन्स्टेबल दामोदर प्रसाद मीणा ने बताया- घटना 3 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के आसपास कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे 27 दूदीकूड़ी पर कट के पास की है। लोडर ड्राइवर बुधपुरा की तरफ जा रहा था। उसने लापरवाही से चलाते हुए 13 साल की बच्ची मनीषा को कुचल दिया। बच्ची नवीं क्लास में पढ़ती थी। लोडर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। ड्राइवर की तलाश जारी है।

पिता की दुकान से 300 मीटर दूर हादसा बच्ची के पिता कैलाश महावर ने बताया- डाबी से 2 किमी दूर दुदीकूड़ी में उनकी दुकान है। बेटी 3 अक्टूबर की सुबह पैदल दुकान पर आ रही थी। दुकान से 300 मीटर पहले हादसा हो गया। मौके पर ही मौजूद ट्रैक्टर ड्राइवर सोनू ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। बेटी को इलाज के लिए डाबी हॉस्पिटल लेकर गए। बच्ची के दोनों पैर, पेट में अंदरूनी चोट और मुंह पर लगी। गंभीर हालत में उसे कोटा रैफर किया गया। उसी दिन शाम को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया- दो बेटी और एक बच्चे में मनीषा दूसरे नंबर की थी।

सीसीटीवी में टक्कर मारते दिखा लोडर हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज में बच्ची सड़क पर जाते दिखाई दे रही थी। उसके पीछे आ रहे लोडर ने टक्कर मारी और पहिया बच्ची के ऊपर से निकल गया। टक्कर मारते ही ऑपरेटर लोडर को चालू छोड़कर भाग गया। ऐसे में लोडर बैक होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने फटाफट खींचा ताकि वापस उसके ऊपर से लोडर न निकले।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago