सिक्किम राज्य के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज रूटिन जांच करवाने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उनकी सोनोग्राफी की जांच की गई। डॉक्टरों ने इसे रूटीन जांच ही बताया है। इससे पहले भी राज्यपाल एसएमएस में रूटीन जांच करवाने आए थे।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे राज्यपाल के पहुंचने के बाद वहां सिक्योरिटी भी अलर्ट हो गई। तमाम प्रशासन के अधिकारी और सीनियर डॉक्टर्स और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दीपक माहेश्वरी भी पहुंचे।
यहां सबसे पहले राज्यपाल की पेट की सोनोग्राफी की गई, जिसके बाद उनका रूटिन चैकअप किया। इससे पहले भी 6 सितंबर को राज्यपाल एसएमएस हॉस्पिटल आए थे, तब भी रूटीन जांच के साथ उन्होंने सोनोग्राफी, एमआरसीपी की जांच करवाई थी।
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल में कुछ समय से पेट में कुछ शिकायत है, जिसके बाद वे इलाज और जांच के लिए लगातार एसएमएस हॉस्पिटल आ रहे है और डॉक्टर्स से परामर्श ले रहे हैं।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…