Bollywood

कभी कहा था- मुझे न्यूड सीन से आपत्ति नहीं:ऑस्कर अवॉर्ड को बाथरूम में रखती हैं केट विंसलेट

पूरी दुनिया में ‘टाइटैनिक’ गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस केट विंसलेट इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने इस रोल के लिए किसी और को चुना था। हालांकि, केट विंसलेट इस फिल्म में काम करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने बार-बार जेम्स कैमरून को अप्रोच किया था। जेम्स कैमरून के सामने बहुत गिड़गिड़ाईं तब टाइटैनिक में काम मिला था। 2008 में उन्हें फिल्म ‘द रीडर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने बाथरूम में रख दिया।

एक्टिंग विरासत में मिली, दोनों बहनें भी एक्ट्रेस

केट विंसलेट का जन्म 5 अक्टूबर 1975 को इंग्लैंड में हुआ था। एक्ट्रेस का पूरा नाम केट एलिजाबेथ विंसलेट है। उनके पेरेंट्स थिएटर आर्टिस्ट थे। थिएटर आर्टिस्ट के अलावा केट की मां सैली ब्रिजेस एक बारमेड थीं। उनके पिता रोजर विंसलेट एक स्विमिंग पूल के ठेकेदार थे। केट के नाना-नानी ने रीडिंग रिपर्टरी थिएटर की स्थापना की थी। उनके भाई-बहनों में भाई जॉस विंसलेट और दो बहनें बेथ और अन्ना हैं। दोनों बहनें भी एक्ट्रेस हैं।

गरीबी में गुजरा बचपन, खाने के पैसे नहीं थे केट विंसलेट का बचपन बहुत ही आर्थिक अभाव में गुजरा। एक्ट्रेस के पिता को एक दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट लग गई। जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। यहां तक कि खाने पीने की समस्या होने लगी तो पूरा परिवार काफी समय तक मुफ्त के खाने पर निर्भर रहा। अनाथालय चैरिटी फंड ने विंसलेट परिवार की काफी मदद की थी।

थिएटर से की एक्टिंग की शुरुआत केट विंसलेट का बचपन से ही एक्टिंग की तरफ झुकाव था। वो 11 साल की उम्र में थिएटर से जुड़ गईं। उन्होंने रेडरूफ्स थिएटर स्कूल में ड्रामा की पढ़ाई की। इस दौरान बीस से अधिक नाटकों में काम किया, लेकिन वजन की वजह से उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिला। इसी दौरान उन्होंने पहली बार एक विज्ञापन में काम किया था।

15 साल की उम्र में किया डेब्यू केट विंसलेट ने 15 साल की उम्र में ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज ‘डार्क सीजन’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। इस सीरीज में केट ने एक कातिल का किरदार निभाया था, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। इस रोल के बाद उन्हें भावनात्मक रूप से उबरने में काफी समय था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago