Top News

बंगाल में 10 साल की नाबालिग का शव मिला:परिवार बोला- रेप के बाद हत्या

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के जयनगर में शनिवार सुबह 10 साल की बच्ची का शव नहर में मिला। स्थानीय लोगों ने बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि बच्ची 4 अक्टूबर से लापता थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत एक्शन नहीं लिया।

घटना के विरोध में लोगों ने महिस्मारी पुलिस चौकी पर आगजनी की। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों ने चौकी के बाहर खड़े कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मी पुलिस चौकी छोड़कर भाग गए। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लोगों ने घटनास्थल पर SDPO और अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की भी कोशिश की।

पुलिस बोली- हमने तुरंत एक्शन लिया था पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के बारे में शिकायत मिलने के तुरंत बाद एक्शन लिया गया था। शुक्रवार रात 9 बजे FIR दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच के बाद आज सुबह एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है और हम विक्टिम के परिवार के साथ हैं। पुलिस चौकी पर आग लगाने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

स्थानीय TMC विधायक को प्रदर्शनकारियों ने गांव से भगाया कुलतली के टीएमसी विधायक गणेश मंडल को गांववालों को शांत कराने पहुंचे थे। गांववालों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडल पर पुलिस को बचाने का आरोप लगाया और उन्हें गांव से भगा दिया।

मंडल ने मीडिया से कहा- हम लोगों की शिकायतों और गुस्से को समझते हैं, लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमारी पार्टी विक्टम परिवार के साथ है। मैंने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

भाजपा बोली- बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- ट्यूशन से लौटते समय चौथी कक्षा की एक लड़की को जबरन उठाया गया, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें देवी पक्ष के दौरान भी मारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 days ago