Bollywood

आज रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर:4 मिनट 45 सेकेंड रखी गई लेंथ, हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर होगा

रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन, दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है, जिसकी लेंथ 4 मिनट 45 सेकेंड रखी गई है। ऐसे में ये हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर होगा।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर हिंदी फिल्म का सबसे लंबा ट्रेलर होगा, जिसकी लेंथ 4 मिनट 45 सेकेंड रखी गई है। एक्शन पैक्ड इस ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। ट्रेलर में सभी स्टारकास्ट के बेहतरीन और दमदार डायलॉग्स जोड़े गए हैं, जो एक्शन से भरपूर होने वाला है।

सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में होने वाला है, जहां फिल्म की स्टारकास्टिंग मौजूद रहेगी।

रविवार को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्मों सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा, सूर्यवंशी की झलक शेयर करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, ट्रेलर कल रिलीज होगा।

बताते चलें कि शुरुआत में फिल्म को 15 अगस्त 2024 में रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी थी। इसके बाद फिल्म को दिवाली के मौके पर शेड्यूल किया गया है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसका क्लेश कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है।

रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए 200 करोड़

पिंकविला रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago