Top News

मंत्री पूर्व सीएम को बोले-खुद के गिरेबान में झांके:गहलोत के बयान पर पटेल ने कहा-खुद की फजीहत हो रही, हमें नसीहत दे रहे हैं

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ​रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर भजनलाल सरकार दिए बयान पर कानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया है। पटेल ने गहलोत के बयान पर कहा- पहले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें, आपने क्या किया है और वर्तमान में हम क्या कर रहे हैं।

पटेल ने बोले- भजनलाल सरकार प्रदेश के लोगों को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से बौखला गई है।

जोगाराम पटेल बोले- पूर्व सीएम ने केवल कुर्सी बचाने का काम किया

गहलोत के बयान का जवाब देते हुए पटेल ने कहा- पूर्व सीएम किसे नसीहत दे रहे हैं। सीएम भजनलाल सरकार रोजगार देने, राइजिंग राजस्थान एमओयू पर काम कर रहे है। प्रदेश में पेयजल, बिजली, रोजगार की बढ़ती सुविधाओं को देखते हुए बड़ी इंडस्ट्रीज प्रदेश की तरफ आकृषित हो रही है। इससे पूर्व सीएम और उनके नेता बौखला गए है और बौखलाहट में अपने बयान दे रहे हैं।

वे बोले- पूर्व सीएम ने अपने कार्यकाल में सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया है। उन्होंने अपने साथी पूर्व उपमुख्यमंत्री को जिन शब्दों से पुकारा है, वह सही नहीं है। ऐसे काम करने वालों को हमे सलाह देने का कोई अधिकारी नहीं है। राजस्थान में भजनलाल सरकार शानदार काम कर रही है। युवाओं के साथ जो कांग्रेस सरकार ने फजीहत की है। उन लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। अपने गिरोबान में झांक कर देखें, उन्होंने क्या किया।

ये कहा था गहलोत ने

दरअसल, रविवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत जोधपुर आए थे। जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से रुबरू होते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है। अधिकारी और लोग डेंगू से मर रहे हैं। जनता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अब दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें। प्रदेश की जनता का ख्याल करें। प्रदेश में हालात काफी खराब है।

इस बयान के बाद लगातार भाजपा के नेताओं द्वारा अपनी प्रक्रिया दी जा रही है। पूर्व सीएम गहलोत के इस बयान के बाद ही जोधपुर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्कस इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के जोकर पकड़े जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार जब थी, तब पेपर लीक करने की झड़ी लगा दी थी। आज बहुत से लोग पकड़े जा चुके हैं और बहुत से किरदार सामने आने वाले हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago