जयपुर में परिचित युवक के एक कोचिंग छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्रा के मोबाइल से पर्सनल वीडियो चोरी कर आरोपी ने वायरल करने की धमकी दी। बजाज नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है।
SI प्रकाश राम ने बताया- अलवर निवासी 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह बजाज नगर में किराए से रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रही है। अलवर में पड़ोसी गांव का होने के कारण आरोपी अमित चौधरी परिचित है। जयपुर में रहने के दौरान आरोपी अमित चौधरी ने उससे बातचीत करना शुरू कर दी। आरोप है कि परिचत होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका विश्वास जीत लिया।
मौका मिलने पर कोचिंग छात्रा के मोबाइल से उसे पसर्नल फोटो-वीडियो चोरी कर अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए। चुराए फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को अमित चौधरी को अरेस्ट कर लिया।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…