राजस्थान

तेज रफ्तार कैंपर ब्रेकर पर बेकाबू होकर स्कूटी से टकराई:गंभीर घायल जयपुर रेफर

झुंझुनूं में तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। घटना झुंझुनू शहर के तीन नंबर रोड़ स्थित सोमरा होंडा शोरूम के नजदीक की है। हादसा रविवार देर रात सवा 11 बजे के करीब हुआ।

सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार से आ रही कैंपर गाड़ी आगे चल रही एम्बुलेंस को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो जाता है।

इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। झुंझुनूं की किसान कॉलोनी निवासी ब्रजला देवी ने कैंपर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें बताया कि उसका बेटा जलदीप किसी काम से पंचदेव मंदिर जा रहा था। बीच रास्ते में सोमरा होंडा शोरूम के पास सामने से आ रही सफेद रंग की कैंपर गाड़ी के चालक ने गलत साइड से ओवरटेक करते हुए लापरवाही पूर्वक उसके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने जलदीप को घायल अवस्था में बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बेटे का जयपुर में इलाज जारी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

4 days ago