Country

राजसमंद में टेरिटरी फाइट में लेपर्ड की मौत:सड़क किनारे मिला शव, चेहरे पर नाखूनों के निशान

राजसमंद जिले के आमेट में टेरिटरी फाइट में एक लेपर्ड की मौत हो गई। लेपर्ड का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मामला आमेट की गोवल पंचायत के नारू जी का गुडा का है। जहां गांव के रास्ते में सड़क किनारे लेपर्ड का शव मिला है।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:15 बजे के करीब डेगाना से धर्मचंद गुर्जर का फोन आया था कि गोवल के रास्ते में लेपर्ड मरा हुआ पड़ा है। उसके बाद हमने वन विभाग को सूचना दी। सूचना देने वाले धर्मचंद्र गुर्जर ने बताया कि मैं रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए गोवल मार्ग की तरफ जा रहा था। जहां पर लोगों ने मुझे बताया कि आगे की तरफ सड़क के किनारे एक लेपर्ड मरा हुआ पड़ा है। हमारे पास वन विभाग के किसी कर्मचारी के नंबर नहीं थे, इसलिए हमने पुलिस चौकी पर सूचना दी।

चेहरे पर नाखूनों के निशान मिले सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर कौशल सिंह सोडा ने बताया- सुबह आमेट थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने फोन कर बताया कि गोवल सड़क मार्ग पर सड़क किनारे एक लेपर्ड मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद मैं वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचा और लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर आमेट लाए। जहां पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

रेंजर कौशल सिंह सोडा ने बताया कि लेपर्ड के चेहरे पर गहरे नाखूनों के निशान से लगता है कि आसपास के क्षेत्र में और भी लेपर्ड हो सकते हैं, जिनके साथ फाइट के दौरान इसकी मौत हो गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago