हरियाणा

कुरुक्षेत्र जिले में 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत:लाडवा से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी विजयी, रामकरण ने कब्जाई शाहबाद सीट

कुरुक्षेत्र जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों का नतीजा घोषित हो गया है। यहां से तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर कार्यवाहक सीएम और भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है।

जिले की लाडवा विधानसभा सीट पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16120 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया है। इसके अलावा तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। थानेसर सीट पर अशोक अरोड़ा ने 2817 वोटों से, पिहोवा सीट पर मनदीप सिंह चट्‌ठा ने 6553 वोटों से तथा शाहबाद सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के रामकरण काला ने 6641 वोटों से जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि मतगणना शुरु होने से पहले कार्यवाहक सीएम और लाडवा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी और जीत का आशीर्वाद लिया था। उनके साथ थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा और शाहबाद प्रत्याशी सुभाष कलसाना ने भी पूजा अर्चना की।

लाडवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ने 16054 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 70177 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्धि कांग्रेस के मेवा सिंह को 54123 वोट मिले हैं। इस सीट पर इनेला उम्मीदवार सपना बरशामी को 7439 मिले हैं। निर्दलीय विक्रमजीत सिंह चीमा को 1191, निर्दलीय संदीप गर्ग को 2262, आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह उमरी को 632, निर्दलीय कश्यप रामचंद्र को 611 वोट मिले हैं।

निर्दलीय अशोक सैनी को 415, निर्दलीय भजन सिंह को 265, जेजेपी के विनोद कुमार शर्मा को 205, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विक्रम सिंह सैनी को 144, पीपूल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मान सिंह को 133, निर्दलीय राजकुमार को 100, राष्ट्रीय गरीब एकता दल के सतीश कुमार को 69, भारतीय सर्वोदय पार्टी के सुभाष सैनी को 48 निर्दलीय प्रवीण कुमार को 43 वोट मिले हैं। नोटा पर 211 वोट पडे़ हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago