बीकानेर

हरियाणा में जीत पर भाजपा में उत्साह:बीकानेर और लूणकरनसर में भाजपा नेताओं में दिखा जोश, आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के सरकार में आने से बीकानेर संगठन में भी खुशी की लहर है। दोपहर बाद जब रिजल्ट पलट गया, तब से पार्टी कार्यालय में जमकर खुशियां मनाई जा रही है। शाम को आतिशबाजी की गई तो मिठाईयों का दौर दिनभर चला।

बीकानेर में स्थित संभाग कार्यालय में पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर बधाईयां दी। पार्टी कार्यालय में सुबह से रात तक जलेबी का दौर चलता रहा। शहर अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार विश्वास जताया है। पिछले दो तीन दिन से एग्जिट पोल अलग जनादेश दिखा रहे थे लेकिन हरियाणा ने अपना जनादेश बता दिया। हरियाणा की जनता ने राष्ट्रवाद के लिए, हिंदुस्तान के लिए, विकसित भारत के लिए भाजपा को चुना है। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा भाजपा के प्रति अटूट विश्वास हरियाणा की जनता ने दिखाया है। इससे सिद्ध होता है कि मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उस पर जनता ने मुहर लगा दी है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्मपालाल गेदर, महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा नेता अनिल हर्ष, राहुल पारीक ने भी इसे मोदी की जीत बताया।

लूणकरनसर में हुई आतिशबाजी

हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में लूणकरणसर में भाजपाइयों ने आतिशबाजी की। लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के कार्यालय प्रभारी बैगाराम ज्याणी, गणेश गोरीसरिया, हेतराम गोदारा,हनुमान मल बैद आदि ने जीत पर खुशी जताई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago