Top News

​​​​जम्मू-कश्मीर में जवान का गोलियों से छलनी शव मिला:अनंतनाग में मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान लापता हुआ था; रातभर सर्चिंग के बाद बॉडी मिली

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों को बुधवार को टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान की बॉडी मिली है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। आर्मी ने अभी किसी आतंकी हमले की बात नहीं कही है।

जिस जवान की बॉडी मिली है, उसका नाम हिलाल अहमद भट है। भट अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे और 8 अक्टूबर को कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया में मिलिट्री ऑपरेशन में गए थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।

उन्हें ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया था। आज उनकी बॉडी अनंतनाग में सांगलान के जंगलों में मिली। हिलाल अहमद 4 साल पहले टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं।

पहले सुरक्षा बलों के सूत्रों ने कहा था कि आतंकियों ने अनंतनाग में 2 जवानों को किडनैप कर लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि टेरिटोरियल आर्मी के 2 जवानों को किडनैप किया गया है, जिसमें से एक भागने में कामयाब रहा। इसके बाद आर्मी ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

बॉर्डर पर लगातार सर्च ऑपरेशन, 4 दिन पहले 2 टेररिस्ट मारे सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की खबर मिलने के बाद 4 अक्टूबर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यह ऑपरेशन कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में किया गया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, उनके पास से गोला-बारूद बरामद किया गया था। बॉर्डर पर आतंकी घुसपैठ के मद्देनजर सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago