राजस्थान

यंग इंटर्नशिप में सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे युवा:21 पदों पर निकली भर्ती; इंटरव्यू के आधार पर होगा सिलेक्शन; सैलरी 30 हजार

राजस्थान सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने यंग इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है। इसी योजना के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 21 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

इस भर्ती में मीडिया प्रोफेशनल्स से जुड़े युवाओं को लिया जाएगा। ये मीडिया प्रोफेशनल्स सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही इसे लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इन पदों पर इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। बताया जा रहा है सिलेक्ट होने वाले युवाओं को सरकार 30 हजार रुपए सैलरी भी देगी।

12वीं पास कर चुके युवाओं को मिलेगा मौका

भजनलाल सरकार ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अलग-अलग पदों पर आवेदन मांगे है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की आयु सुनील शर्मा ने बताया कि यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत सूचना एवं संपर्क विभाग में टेंपरेरी बेस पर भर्तियां की जा रही है। इनमें इनमें कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज़ एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

ज्यादा उम्मीदवार होने पर एग्जाम भी हो सकता है

यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन आने पर एग्जाम का प्रावधान भी रखा जा सकता है।

एक साल का रहेगा कार्यकाल, 6 महीने के बाद होगा रिव्यू

यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत सिलेक्ट उम्मीदवारों का कार्यकाल एक साल का रहेगा। 6 महीने के बाद कैंडिडेट के काम का रिव्यू होगा और इसके बाद इसका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने पर सरकार द्वारा उन्हें किसी भी वक्त हटाया जा सकता है। इसके साथ ही सिलेक्ट उम्मीदवारों को भविष्य में किसी भी प्रकार के रोजगार का आश्वासन या गारंटी नहीं दी जाएगी। इस दौरान सभी सिलेक्ट उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago