हरियाणा

सतीश पूनिया बोले- हरियाणा में हमने परिस्थिति को बदला:BJP को अंडर एस्टीमेट किया गया; हमेशा खर्ची-पर्ची की चर्चा होती थी

बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा- कई लोगों ने लोकसभा चुनाव परिणाम से भारतीय जनता पार्टी को अंडर एस्टीमेट किया था, जबकि हरियाणा में इसकी हकीकत कुछ और थी। हरियाणा में हमेशा खर्ची और पर्ची की चर्चा रही, लेकिन हमने वहां की परिस्थितियों को बदला।

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूनिया के लिए सियासी संजीवनी का काम किया है। ऐसा दावा है कि इन परिणामों से पूनिया को आगे चलकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलनी तय है।

इधर, हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सतीश पूनिया से दैनिक भास्कर ने एक्सक्लूसिव बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुशल नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी का संगठन और उससे भी ज्यादा अच्छा प्रबंध हरियाणा में बीजेपी की के लिए कारगर रहा। इसके साथ ही हमने टीम हरियाणा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव के दौरान जो कमियां रही थीं, उन्हें दुरुस्त किया। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को धरातल पर और ज्यादा मजबूत किया। पूरे हरियाणा प्रदेश में एक अच्छा प्रचार अभियान चलाया। चुनाव के तहत जो भी काम महत्वपूर्ण लग रहा था, उन सभी पहलुओं को पूरा कर ठीक किया।

हालांकि कई लोगों ने लोकसभा चुनाव परिणाम से भारतीय जनता पार्टी को अंडर एस्टीमेट किया था। जबकि हरियाणा में इसकी हकीकत कुछ और थी। तब भी मैंडेट भारतीय जनता पार्टी को ही मिला था, उस वक्त भी 44 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने लीड किया था।

उस समय ही हमें समझ में आ गया था कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी वापसी कर सकती है। इसी भरोसे के साथ पिछले 10 साल के कामकाज के आधार पर हम जनता के बीच गए। हरियाणा में खर्ची और पर्ची की चर्चा हमेशा सुनी होगी। भर्तियों में बिना पैसे काम नहीं होता था, गरीब को नौकरी नहीं मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने वहां की परिस्थितियों को बदला। जनता ने इसे स्वीकार किया। इस पर जनता ने भी वोट के माध्यम से हम पर विश्वास जताया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago