सीकर

दोस्त ने पैसे लेकर कॉलगर्ल से करा दिया रिश्ता:शादी की तारीख नजदीक आई तो राज खुलने के डर से मर्डर, पार्ट-2

राजस्थान क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि सीकर के खंडेला इलाके के हमीरपुरा कलां गांव के एक घर में रह रहे मां-बेटे की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। कुछ ही दिनों बाद बेटे की शादी होने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।

बड़े बेटे मुकेश की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि मरने वाला युवक लोकेश कालाडेरा (जयपुर ग्रामीण) के रहने वाले कमलेश यादव से लगातार फोन पर बात करता था। दोनों के बीच किसी लड़की को लेकर बात होती थी। काफी कोशिशों के बाद कमलेश पुलिस के हाथ आया।

पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब कमलेश के साथ हरियाणा का एक शूटर रिंकू भी था। दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। इधर, पुलिस भी अलर्ट थी। मोबाइल टीम लोकेशन ट्रेस कर दोनों का पीछा कर रही थी।

पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। पुलिस को मुखबिर से कमलेश यादव व रिंकू की पहले पानीपत और फिर वापस रोहतक जाने की जानकारी मिली। वह बार-बार लोकेशन बदल रहे थे।

पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें हरियाणा के खरखौदा गांव के एक मकान में घेर लिया। पुलिस को देख दोनों आरोपी मकान कूदकर भागने लगे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस आरोपियों को अरेस्ट कर खंडेला थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो कई बातें सामने आईं। तत्कालीन एसपी परिस देशमुख ने 31 अगस्त को सीकर एसपी कार्यलय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago