Bollywood

फिल्मों में दिखने वाले फूड आइटम्स ज्यादातर नकली:मनोज बाजपेयी के लिए लकड़ी से बना पाया सूप;

फिल्मों और ऐड में जो फूड आइटम्स दिखाए जाते हैं, वो ज्यादातर नकली होते हैं। फिल्म के सेट पर फूड स्टाइलिस्ट आर्टिफिशियल खाना बनाते हैं। ऐसा एक्टर्स की हेल्थ और उनकी डिमांड को ध्यान में रखकर किया जाता है।

हम देखते हैं कि आर्टिस्ट बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, नूडल्स और पिज्जा-बर्गर का ऐड करते हैं। उन्हें स्क्रीन पर इसे कंज्यूम करते भी दिखाया जाता है। हालांकि, एक्टर्स ये सब चीजें खाते-पीते नहीं हैं। वे बस खाने की एक्टिंग करते हैं।

कभी-कभी सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए एक-दो कतरा खाना भी पड़ता है। इस कंडीशन में फूड स्टाइलिस्ट ऑप्शनल फूड तैयार करते हैं। इनमें तेल, मसाला, मैदा और दूध की मात्रा बिल्कुल नहीं होती।

एक बार दीपिका पादुकोण को स्क्रीन पर समोसा खाते दिखाना था। उन्होंने शर्त रखी कि समोसा तभी खाएंगी, जब उसमें आलू और मैदा न हो। तब फूड स्टाइलिस्ट ने शकरकंद और आटे की मदद से समोसा तैयार किया था।

रील टु रियल के नए एपिसोड में हम बात करेंगे फिल्मों और ऐड्स में फूड स्टाइलिंग की। फूड्स को लेकर कलाकारों की डिमांड और उनसे जुड़े किस्से भी उजागर करेंगे।

इसके लिए हमने तीन फूड स्टाइलिस्ट दर्शन गोकानी, हीना वारा और पायल गुप्ता से बात की।

एक्टर्स क्या खाएंगे, इसे लेकर एग्रीमेंट बनता है एक्टर्स फिल्म साइन करते वक्त एक एग्रीमेंट बनाते हैं। उसमें लिखा होता है कि शूटिंग के दौरान वे क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। डाइट को लेकर वे बहुत सख्त होते हैं। फूड स्टाइलिस्ट एक्टर्स की डिमांड का पूरा ध्यान देते हैं।

जैसे किसी सीन में एक्टर्स को शराब पीते दिखाना है। स्क्रीन पर तो यह दिखा नहीं सकते और एक्टर्स ऐसा करने के लिए राजी भी नहीं होते। इस स्थिति में शराब सा दिखने वाला ड्रिंक बनाया जाता है।

फ्राई के लिए तेल की जगह पानी का यूज एक्टर्स साफ हिदायत देते हैं कि वे ऑयल में फ्राई किया हुआ आइटम नहीं खाएंगे। ऐसे में तेल की जगह पानी का यूज किया जाता है। पानी का यूज करने से सब्जी सही शेप में नहीं आ पाती। तब फूड स्टाइलिस्ट का काम बढ़ जाता है। उन्हें सब्जी को ऐसे पकाना पड़ता है कि एक्टर्स के लिए हेल्दी भी रहे और स्क्रीन पर देखने में अच्छी भी लगे।

सोयाबीन, कटहल और सोया चाप के यूज से नकली मांस बनाया जाता है बहुत सारी फिल्मों में आर्टिस्ट को मांस खाते दिखाया जाता है। अधिकतर केस में यह मांस भी नकली ही होता है। बहुत सारे एक्टर्स कैमरे के सामने मांस खाने से कतराते हैं। उनके लिए फूड स्टाइलिस्ट फेक मीट बनाते हैं। नकली मीट क्रिएट करने के लिए सोयाबीन, कटहल और सोया चाप का यूज किया जाता है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago