हरियाणा

दीपेंद्र हुड्‌डा बोले- BJP ने छल-कपट से चुनाव जीता:हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली बार रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की प्रतिक्रिया आई है। दीपेंद्र हुड्‌डा ने BJP पर छल-कपट से चुनाव जीतने का आरोप लगाया। दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा के चुनाव नतीजे से सभी अचंभे में डालने वाले हैं। ये अप्रत्याशित नतीजे हैं। इसका हम गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं।

20 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से EVM को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि चुनाव प्रक्रिया पर कई सवाल उठे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के आगे सभी प्रश्न रखे हैं। उसके जवाब का हम इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के छल-कपट के बावजूद 40% वोट शेयर कांग्रेस को मिला है। जो भाजपा के बराबर है।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा…

खड़गे बोले- BJP नेता भी कांग्रेस की जीत बता रहे थे, फिर कैसे हार गए, रिपोर्ट बनेगी वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं और एक रिपोर्ट भी तैयार होगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद साफ हो जाएगा कि क्या करना चाहिए और क्या हुआ था। पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी। भाजपा के नेता भी यही बात कह रहे थे। जब हर कोई कांग्रेस की जीत की बात कह रहा था, तब क्या कारण था कि कांग्रेस वहां पर हार गई।

कांग्रेस संगठन की मेजर सर्जरी की तैयारी में वहीं हार के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के प्रदेश संगठन की मेजर सर्जरी की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को बदलने के फैसले के साथ की जा सकती है।

इन दिनों कांग्रेस राज्य में हार की समीक्षा कर रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान ने सवाल खड़े किए हैं कि उदयभान ने चुनाव में संगठन को संभालने की जगह खुद चुनाव लड़ा और उसमें भी वो जीत हासिल नहीं कर पाए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago