चूरू

सालासर में अवैध पार्किंग होगी सीज:प्रशासन ने 41 संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा था जबाव

सालासर में प्रशासन द्वारा अवैध पार्किंगों को सीज किया जाएगा। 41 संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सभी को शनिवार सुबह 11 बजे का टाइम दिया गया था। जमीन और अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी ने अभी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में प्रशासन पार्किंग को सीज करने की कार्रवाई करेगा।

ग्राम विकास अधिकारी राजेश बेरवाल ने बताया कि सालासर के आबादी क्षेत्र में 41 अवैध पार्किंग मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इन्हें शनिवार तक जमीन और अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बेरवाल ने बताया कि रविवार तक दस्तावेज न पेश करने वालों के खिलाफ एसडीएम के निर्देशानुसार पार्किंग सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 5 पार्किंग के पास पहले से ही कॉमर्शियल पट्टे हैं, जबकि बाकी को अपनी जमीन का उपयोग जारी रखने के लिए आवासीय से कॉमर्शियल में कनवर्जन करवाना होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से मेले के लिए चांदपोल क्षेत्र में मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बेरवाल ने यह भी बताया कि रविवार तक तहसील के सामने बड़ी पार्किंग भी तैयार हो जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago