चूरू

रास्ते में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, एक साल से शोषण का आरोप

सरदारशहर में एक 21 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और शारीरिक शोषण की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल ढल्ला पर युवती ने एक साल से परेशान के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में युवती ने बताया कि राहुल ढल्ला, जो तीन नंबर स्कूल के पास रहता है, पिछले एक साल से उसे तंग कर रहा है। वह रात को शराब पीकर फोन करता है, गाली-गलौच करता है और अश्लील वीडियो भेजता रहता है। राहुल उसे धमकाते हुए कहता है कि वह उसकी बात माने, नहीं तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर उसे बर्बाद कर देगा।

गुरुवार रात को, जब युवती डांडिया कार्यक्रम से लौट रही थी, तो राहुल ने जैनको रेस्टोरेंट के पास अपनी बुलेट बाइक से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गई। फिर राहुल ने उसे जबरन उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दांतों से गले पर काट लिया। युवती ने जब विरोध किया तो राहुल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती की चीखें सुनकर उसका भाई और उसका दोस्त मौके पर पहुंचे, तब राहुल वहां से भाग निकला।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago