Sports

IND vs BAN तीसरा टी-20 आज:हैदराबाद में पहली बार आमना-सामना, महमूदुल्लाह को जीत से विदाई देना चाहेगी बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

सीरीज पहले ही जील लेने की वजह से टीम इंडिया आज कुछ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है। शुरुआती दो टी-20 में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला, दोनों आज प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

मैच डिटेल्स भारत vs बांग्लादेश तीसरा टी-20 कब: 12 अक्टूबर 2024 कहां: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद टॉस: 6:30 PM मैच: 7:00 PM

महमूदुल्लाह का टी-20 से संन्यास बांग्लादेश बैटर महमूदुल्लाह का आज आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 साल के महमूदुल्लाह ने दूसरे मैच से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था। 38 साल के महमूदुल्लाह ने 2021 में ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह वनडे खेलना जारी रखेंगे।

भारत को अब तक केवल 1 टी-20 मैच में हरा सका है बांग्लादेश भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 16 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज एक में बांग्लादेश को जीत मिली। बांग्लादेश को यह जीत 2019 में दिल्ली के मैदान पर मिली थी।

नीतीश भारत के टॉप रन स्कोरर नीतीश कुमार रेड्डी भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इसी सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। नीतीश पिछले मुकाबले में 34 बॉल पर 74 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में महज 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वरुण सीरीज में 2 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago