Uncategorized

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया:ग्रुप A में टॉप पर पहुंची, सेमीफाइनल में पहुंचना तय; पाकिस्तान दावेदारी से लगभग बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ ही उसके छह अंक हो गए है। वह सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने वाली प्रबल दावेदार बन गई है। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ है। इसके साथ ही पाकिस्तान इस हार के साथ ही लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गई। टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान एलिसा हीली 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। वहीं एलिसा पैरी 22 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान के चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाईं। पाकिस्तान का पहला विकेट 3.4 ओवर में गिरा। ओपनर मुनीबा अली 13 के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। उसके बाद सदब समस भी 18 रन पर आउट हो गईं। पाकिस्तानी टीम 6 ओवर्स में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई थी। 39 रन पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गईं थी। सिदरा अमीन (12 रन), निदा डार (10) और इराम जावेद (12) ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकीं।

ऑस्ट्रेलिया ने के लिए एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए एश्ले गार्डनर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वारेहैम के दो दो विकेट लिए।

पाकिस्तान कप्तान फतिमा सना फातिमा सना पिता के निधन की वजह से लौंटी पाकिस्तान पाकिस्तान की नियमित कप्तान फातिमा सना को अपने पिता के निधन के कारण कराची लौटना पड़ा, जबकि डायना बेग पहले मैच में लगी चोट के कारण बाहर हैं।

ग्रुप A से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म, भारत और न्यूजीलैंड भी दावेदार ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं दूसरी टीम के लिए न्यूजीलैंड और भारत के बीच संघर्ष है। टीम इंडिया के 3 मैचों में 4 अंक हैं और उनका नेट रन +0.576 है। भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए साथ है। अगर भारत इस मैच को हारता है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं न्यूजीलैंड के दो मैच हैं। उसे पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago