चूरू

सरदारशहर में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन:शहर में लोगों ने किया जगह-जगह स्वागत, सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

सरदारशहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों में विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। सुभाष बस्ती, आदर्श बस्ती और सौमित्र, शिवाजी व महाबली बस्ती में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया।

सुभाष बस्ती का पथ संचलन बाबोसा मन्दिर से प्रारंभ होकर बालकनाथ जी बगीची के पास स्थित शाखा स्थल पर पहुंचा। आदर्श बस्ती का पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय से प्रारंभ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा। सौमित्र, महाबली व शिवाजी बस्ती का संयुक्त पथ संचलन गौशाला बास, चौधरी कुआं, वाल्मीकि बस्ती, सब्जी मंडी, शिव मार्केट, मित्तल महिला महाविद्यालय होते हुए मुक्तिधाम प्रांगण में पहुंचा।

विभिन्न बस्तियों में आयोजित विजयादशमी उत्सवों में शारीरिक प्रदर्शन, शस्त्र पूजन व बौद्धिक कार्यक्रम रहा। बस्तियों में आयोजित इन कार्यक्रमों में जिला संघचालक डॉ बनवारीलाल शर्मा, पवन कुमार सैनी, मुकेश कुमार सैनी, रोहिताश सोनी, अमित जोशी, रामकिशन प्रजापत, जितेंद्र सोनी, मुकेश सोनगरा, भवानी शर्मा, धर्मेन्द्र सींवर, हरीश जांगिड़, भरत सैनी सहित सैंकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago