Top News

कभी आरिफ तो कभी सलीम बन 50 महिलाओं को ठगा:एक शिकार के लिए दो हफ्ते का टारगेट, फिर लोकेशन बदल लेता था

‘10 फरवरी 2024 को मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर मेरी उससे जान पहचान हुई। पांच दिन बाद 15 फरवरी को हम पहली बार मिले। उसने कहा कि तुम्हारी स्कूटी पुरानी हो गई है, चलो नई खरीद देता हूं। उसने कुछ पैसे देकर मेरे नाम पर एक स्कूटी बुक करवाई। मैंने भी 19 हजार रुपए दिए। स्कूटी फाइनेंस पर थी। उसने कहा कि आगे की EMI वो देगा। टेस्ट ड्राइव के नाम पर स्कूटी ले गया। फिर नहीं लौटा।’

ये कहानी यूपी के रायबरेली में रहने वाली एक महिला की है। मुकीम अयूब खान नाम के शख्स ने उन्हें शादी का सपना दिखाया और ठगी कर फरार हो गया। लूट की शिकार हुईं वो इकलौती महिला नहीं हैं। मुकीम पेशेवर लुटेरा है। पिछले 4 साल में 5-6 राज्यों की 50 से ज्यादा महिलाओं को शिकार बना चुका है। फिलहाल मुकीम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है।

वो जीवनसाथी डॉट कॉम और शादी डॉट कॉम से खासकर तलाकशुदा या विधवा मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करता था। उन्हें मिलने बुलाता और कुछ घंटे बाद ही लूटकर फरार हो जाता था। मुकीम कैसे बना इतना शातिर अपराधी, कैसे महिलाओं को टारगेट करता, इसे सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं।

पहली कहानी रायबरेली की महिला की… लोन पर मेरे नाम नई स्कूटी खरीदी, टेस्ट ड्राइव के बहाने ले गया रायबरेली में मुकीम का शिकार हुई महिला बताती हैं, ‘10 फरवरी 2024 को मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर उसका प्रोफाइल देखा। नाम आरिफ और उम्र करीब 36 साल थी। खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया। वेबसाइट पर हमने एक दूसरे का फोन नंबर लिया।’

‘फिर हम चैट करने लगे। उसने बताया कि होम मिनिस्ट्री में सरकारी अधिकारी है। पत्नी की मौत हो चुकी है। 4 साल की एक बेटी है। मैंने भी बताया कि मैं तलाकशुदा हूं। मेरी एक बेटी और एक बेटा है।‘

‘इसके बाद वैलेंटाइन डे के अगले दिन 15 फरवरी, 2024 को हम पहली बार मिले। दोपहर करीब 12 बजे आरिफ रायबरेली पहुंचा। उसने मुझे घर के बाहर बुलाया। उसने कहा कि तुम्हारी स्कूटी पुरानी हो गई है, चलो नई खरीद देता हूं। इसके बाद हम दोनों रायबरेली के सारस चौराहे पर एक शोरूम में गए।‘

वे आगे बताती हैं, ‘आरिफ ने कुछ पैसे देकर मेरे नाम पर एक स्कूटी बुक की। उसके कहने पर मैंने स्कूटी के लिए 19 हजार रुपए कैश भी दिए। उसने स्कूटी मेरे नाम से फाइनेंस करवाई और कहा कि आगे की किस्तें वो देगा। स्कूटी मेरे नाम पर थी। कागजात भी मेरे नाम ही बने, इसलिए उस पर शक नहीं हुआ।‘

‘कुछ देर बाद वो टेस्ट ड्राइव के नाम पर स्कूटी लेकर गया। फिर कभी नहीं लौटा। मैं इंतजार ही करती रह गई। उसके नंबर पर कॉल किया तो वो बंद मिला। इसके बाद फर्जीवाड़े का पता चला।‘

15 फरवरी की घटना की 23 मई को रायबरेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज हुई, लेकिन यूपी पुलिस आरिफ तक नहीं पहुंच सकी।

इस घटना के करीब 7 महीने बाद 19 सितंबर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुकीम खान को अरेस्ट किया। इससे पूछताछ में पता चला कि यूपी के रायबरेली में तलाकशुदा महिला से ठगी कर लूटने वाला शख्स वही था। उसका असली नाम आरिफ नहीं बल्कि मुकीम खान है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago