दिल्ली

केजरीवाल बोले- जम्मू-कश्मीर की हालत दिल्ली जैसी:यहां भी CM से ज्यादा LG को पावर; उमर को सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मदद करूंगा

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जम्मू-कश्मीर के डोडा में पार्टी के उम्मीदवार की विधानसभा चुनाव में जीत पर धन्यवाद रैली की। उन्होंने कहा- मैं दिल्ली से आप लोगों का शुक्रिया अदा करने आया हूं। आप लोगों ने ऐतिहासिक काम किया है। आपने नई किस्म की राजनीति का बीज बोया है।

उन्होंने उमर अब्दुल्ला को नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत की बधाई दी और कहा-

जम्मू-कश्मीर को भी दिल्ली की तरह आधा राज्य बना दिया गया है। सारी पावर LG को दे दी गई है, मैं उमर अब्दुल्ला को कहना चाहूंगा कि काम करने में कोई अड़चन आए तो मुझसे पूछ लेना, मुझे दिल्ली चलानी आती है।

केजरीवाल ने कहा- मोदी जी कहते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी दे रहा है, लेकिन केजरीवाल पुण्य कमा रहा है। मरने के बाद यही काम आएगा। आप अपने एक दोस्त की सेवा करते हो, मैं 3 करोड़ लोगों की सेवा करता हूं।

उन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवा दिया, ताकि स्कूल खराब हो जाएं। सतेंद्र जैन को गिरफ्तार करा दिया, ताकि अस्पताल खराब हो जाएं। केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया, जिसने ये सारे काम किए। हमने आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद कमाया है, इसलिए मोदी जी की नहीं चली, हम छूट गए।

पहले केजरीवाल की यह रैली पहले 10 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, आचार संहिता के कारण रैली स्थगित करनी पड़ी थी। 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें मेहराज मलिक की जीत के बाद केजरीवाल ने उन्हें वीडियो कॉल पर बधाई दी थी। मलिक ने केजरीवाल को डोडा आने का न्योता दिया था।

न आने के लिए वीडियो जारी कर माफी मांगी AAP ने 10 अक्टूबर को X पर केजरीवाल का एक वीडियो जारी किया, जिसमें पूर्व सीएम ने कहा- मैं आप सबके बीच आज आने वाला था। इसके लिए कल ही (9 अक्टूबर) पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एयरपोर्ट के लिए निकल भी गया था।

वहां पता चला कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के चलते हम जम्मू-कश्मीर नहीं जा सकते। अब मैं रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ आप लोगों के बीच आऊंगा और व्यक्तिगत तौर पर आपसे मिलूंगा। आज न आने के लिए मैं माफी चाहता हूं, ये मेरे बस के बाहर था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago