Bollywood

करिश्मा कपूर से जलते हैं सैफ अली खान:कपिल शर्मा शो में करीना ने किया खुलासा, सलमान खान पर था बहन का सेलिब्रिटी क्रश

हाल ही में कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनी हैं। शो में दोनों ने पर्सनल लाइफ और इक्वेशन पर मजेदार बातचीत की है। हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना ने ये दावा किया है कि उनके पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा से जलते हैं।

बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने कपूर सिस्टर्स से पूछा था कि क्या वो हर हफ्ते मिलते हैं। इस पर करीना ने कहा है कि अगर वो शूट नहीं करती तो रोज करिश्मा से मिलती हैं। आगे करीना ने कहा है, मेरे पति सबसे ज्यादा लोलो (करिश्मा) से जलते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि तुम मुझसे भी ज्यादा लोलो से बातें करती हो। मुझे ऐसा लगता है कि तुम मेरे साथ नहीं लोलो के साथ ही रहती हो।

आगे करीना ने कहा है, हम बहुत क्लोज हैं। हम दिन में कम से कम 3-4 बार कॉल पर बात करते हैं। मैं पेरेंट्स के बारे में या कुछ भी हो जाए, हर बात उससे शेयर करती हूं। इस पर करिश्मा ने कहा है कि हम बच्चों के बारे में, कुक के बारे में हर बात करते हैं। हमारी बात सुबह शुरू होती है और रात होने तक खत्म होती है।

शो में करिश्मा ने बताया है कि जिस समय करीना ने उन्हें अपने और सैफ के रिश्ते के बारे में बताया तब वो लंदन में थीं। दोनों की डेटिंग की खबर सुनकर करिश्मा कपूर शॉक हो गई थीं।

शो में कपिल शर्मा ने करीना से करिश्मा से जुड़े कुछ सवाल किए थे। उन्होंने करीना से पूछा कि करिश्मा की वो कौन सी फिल्म है जो उन्हें नापसंद है। इस पर करीना ने मैदान-ए-जंग का नाम लिया। आगे जब उनसे पूछा गया कि करिश्मा का पहला सेलिब्रिटी क्रश कौन था, तो जवाब में करीना ने सलमान खान का नाम लिया।

करिश्मा कपूर के को-स्टार रह चुके हैं सैफ अली खान

बताते चलें करिश्मा कपूर और सैफ अली खान एक समय में ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनकर काम कर चुके हैं। दोनों को 1999 की फिल्म हम साथ-साथ हैं में साथ देखा गया था, जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago