जयपुर

जयपुर में 25 सवारियों से भरी बस में आग:UP के फर्रुखाबाद जा रही थी, यात्री बोले- लाखों की ज्वेलरी सहित कीमती सामान जले

जयपुर में रविवार (13 अक्टूबर) रात चलती प्राइवेट बस में आग लग गई। बस में सवार 25 यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। चलती बस के नीचे बाइक आ गई, जिसकी वजह से निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। बस यात्रियों ने कहा कि लाखों की ज्वेलरी सहित उनके कीमती सामान जल गए।

बाइक बस के नीचे आई, चिंगारी निकली सांगानेर थाने के एएसआई लालचंद मीणा ने बताया- ​​​​​ अभय ट्रैवल्स की बस जयपुर से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जा रही थी। कोहिनूर सिनेमा मालपुरा गेट (सांगानेर) से रात करीब 10 बजे बस रवाना हुई थी। 15 मिनट बाद बस सांगानेर चौरड़िया पेट्रोल पम्प पहुंची थी। इसी दौरान एक बाइक बस के नीचे आ गई। उससे चिंगारियां निकलीं। इससे आग लग गई। ड्राइवर बस से कूद गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सवारियां भी किसी तरह बस से उतरीं। उनका सामान बस में ही रह गया था।

एक घंटे में आग पर काबू पाया मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दो दमकलों की मदद से प्राइवेट बस में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। SHO (मालपुरा गेट) हिम्मत सिंह ने बताया- बस की चपेट में आकर बाइक पूरी तरह से जल गई। बाइक के मालिक के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास कर रहे हैं।

देखते ही देखते लपटों में घिरी बस देर रात सड़क के बीचों बीच खड़ी बस में आग देख उधर से गुजरने वाले लोग सहम गए। कुछ लोग दूर से वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में बस को आग की लपटों ने घेर लिया।

बाहर से आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने बस में चढ़कर अंदर से जलती सीटों और सामान की आग बुझाई। आग पर काबू पाया गया तो यात्रियों ने अपना सामान संभाला। बस में लोहे को छोड़कर बाकी सारा सामान राख हो गया था। आग बुझाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बस का जायजा लिया।

पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर लेकर आए मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी राकेश ने बताया- मैंने देखा तो केबिन में आग लग चुकी थी। पेट्रोल पंप से मैं अग्निशमन सिलेंडर लेकर आया। बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

उन्होंने बताया- एक्सीडेंट कैसे हुआ ये मैंने नहीं देखा। जैसे ही हादसे और आग की सूचना मिली तो कंट्रोल रूम को सूचित किया था। इसके बाद दमकल का वाहन आया और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago