Top News

भाजपा ने शिक्षित-अशिक्षित दोनों को रोजगार दिया:रावत ने कहा- सरकार ने पेपर लीक के मछली-मगरमच्छ पकड़े; कांग्रेस पेपर लीक में लगी रही

मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राजस्थान की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने शिक्षित और अशिक्षित दोनों युवाओं को रोजगार देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिणाम है। पिछली सरकार ने युवाओं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके समय में आए दिन पेपर लीक होते थे। हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले पेपर लीक पर रोक लगाई गई। फर्जीवाड़ा करके पेपर देने वाले और शामिल होने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसमें छोटी से छोटी मछली और बड़े से बड़े मगरमच्छ पकड़ में आ रहे हैं।

गहलोत सरकार में 17 भर्ती परीक्षा हुई और सभी में पेपर लीक हुए

मंत्री रावत ने कहा कि गहलोत सरकार में 17 भर्ती परीक्षा हुई। 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। 8 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इससे 50 हजार से अधिक भर्ती का गहलोत सरकार के कार्यकाल में रद्द हुई। लेकिन भजनलाल सरकार ने एक लाख नौकरियां इस साल देने की घोषणा की और यह आंकड़ा दिसंबर तक छू लेंगे। 9200 से अधिक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी होना शेष हैं। 3000 से अधिक परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होना शेष है। हमारी सरकार ने दूसरा बड़ा काम राजस्थान के इतिहास में पहली बार भर्ती कैलेंडर जारी किया। 2 साल से अधिक समय का जारी किया है। इसके साथ युवाओं के भविष्य के लेकर भजनलाल सरकार कई काम कर रही है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती पर मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के सवाल पर मंत्री रावत ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कमेटी बनाई है। कमेटी उस पर काम कर रही है। जल्दी इस पर सरकार निर्णय लेगी। मंत्री रावत ने कहा कि पुरानी सरकार पेपर लीक करने में रही और हमारी सरकार ने कहा कि एक लाख नौकरी देंगे। यह आंकड़ा भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

मंत्री रावत ने कांग्रेस के आरोप पर कहा कि कांग्रेस को अपना 5 साल का कार्यकाल याद आ गया है। क्योंकि 5 साल वह होटल में भागते रहे और सरकार को बचाते रहे। हमारा कार्यकाल बहुत अच्छा है और हमारी सरकार प्रदर्शिता से काम कर रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago