जयपुर

जयपुर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग:दुबई से आई फ्लाइट में मौजूद थे 189 यात्री, बम की धमकी पर साढ़े 3 घंटे जांच

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान ने शुक्रवार को दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। बीच यात्रा के दौरान ही विमान में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत कर पायलट ने लैंडिंग के तय समय के बाद विमान की फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX -196 ने शुक्रवार रात दुबई से जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए विमान को बम से उड़ने की धमकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट तक पहुंची। इसके बाद पायलट ने विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर रात 1 बजकर 20 मिनट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

3.5 घंटे विमान की जांच की गई सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ और एंटी बम स्क्वाड टीम ने विमान की घेराबंदी कर विमान में मौजूद 189 यात्रियों की जांच की। इसके बाद विमान की जांच की गई। सुबह 5 बजे तक जांच प्रक्रिया जारी रही। जब विमान में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सभी यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए छोड़ दिया गया।

बता दें कि इससे पहले 15 अक्टूबर को दम्मम से लखनऊ जा रही फ्लाइट में भी बम की सूचना मिली थी। इस वजह से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। तब भी विमान में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जयपुर समेत 100 एयरपोर्ट को दी गई थी धमकी 4 अक्टूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के 100 से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एयरपोर्ट पर CISF की ऑफिशियल आईडी पर मेल भेजा गया था। मेल में लिखा था- दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से अकेले टक्कर लेते हैं। सब जगह होगा बूम…बूम…बूम। जांच के बाद टीम को कुछ नहीं मिला था।

पहले भी कई बार बम की अफवाह फैली जयपुर एयरपोर्ट को कई बार बम की धमकी दी जा चुकी है। सभी अफवाह निकली थीं। 15 फरवरी को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था।

पिछले साल 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस बार भी जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago